हरियाणा में विशाल जनसभा को नड्डा ने किया संबोधित, बोले- भाजपा के विकास कार्यों पर जनता लगा रही मोहर

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा दौरे पर हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का जिक्र किया और दावा किया कि केंद्र ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा किसानों की भूमि है। हरियाणा जवानों की भूमि है। हरियाणा खिलाड़ियों की भूमि है। हरियाणा पहलवानों की भूमि है। हरियाणा, भारत की रक्षा करने वाली पवित्र भूमि भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मनोहर लाल के द्वारा किए गए कार्यों के माध्यम से देश और प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। भाजपा से पहले जाति और समुदाय के नाम पर वोट मांगते थे, समाज को बांटते थे। आज भाजपा के विकास कार्यों पर जनता अपनी मोहर लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या', PM मोदी पर तेजस्वी ने किया पलटवार, बोले- BJP के MP, MLA के घर पर छापा पड़ा ?

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश को समर्पित किया है। भारत का पहला सबसे बड़ा स्वदेशी विमान वाहक है। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को समर्थन दे रहे हैं, मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। प्रजातंत्र में आज अकेली भाजपा ऐसी पार्टी है, जो वैचारिक पृष्ठभूमि पर कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर जनता की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए काम कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा