JP Nadda का बड़ा आरोप, शुरू से सनातन विरोधी रही है कांग्रेस, भगवान राम को बताया था काल्पनिक

By अंकित सिंह | Apr 22, 2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लोरमी शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए, नड्डा ने पिछले 10 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

जेपी नड्डा ने आपने 2014 में मोदी जी को चुनाव जिताया। जो भारत देश पिछड़ रहा था, वो 5 साल के अंदर दुनिया के अग्रणी देशों में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश विभाजन के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में काफी लोगों को धार्मिक रूप से प्रताड़ित करके वहां से निकाला गया था। उनको नागरिकता देने की बात तो सभी करते थे, लेकिन नागरिकता देने की हिम्मत किसी में नहीं थी, क्योंकि सभी तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए थे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी को आपने ताकत दी, उन्होंने CAA लागू किया और जो लोग भारत में आए थे, उन्हें नागरिकता देने का काम किया गया। उन्हों कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने 2014 में कहा था कि मेरी सरकार गरीब, गांव, वंचित, दलित, महिला सशक्तिकरण, किसान और युवाओं के लिए समर्पित है। आज गांवों का सर्वांगीण विकास हुआ है।

इसे भी पढ़ें: वायनाड में JP Nadda की हुंकार, बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की परवाह नहीं, PFI से लेते है समर्थन

नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में 4 करोड़ पक्के घर बनकर तैयार हुए हैं। ये मकान सभी सुविधाओं से युक्त हैं। आप एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे और हम 5 साल में 3 करोड़ घर और बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव राम विरोधी और सनातन विरोधी रही है। UPA की मनमोहन सिंह सरकार के समय, इन्होंने कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक है और उनका कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है। अब न्यास ने उनको मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया।

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला