तेलंगाना सरकार को जेपी नड्डा ने बताया तानाशाही, कहा- इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही भाजपा और अंत तक लड़ेगी

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

तेलंगाना में सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव की सरकार और भाजपा आमने-सामने है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  इसके बाद भगवा पार्टी लगातार चंद्रशेखर की सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना पहुंचे और हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। हैदराबाद के संवाददाता सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कहा कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में गैर-प्रजातांत्रिक तरीके से सरकार चल रही है। पिछले 2 दिनों में जो हुआ, ये प्रजातंत्र की हत्या है। एक तरह से तानाशाही है। ये सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, यहां वंशवाद चल रहा है। नड्डा ने कहा कि आज, मैं इस लड़ाई में अपनी एकजुटता दिखाने के लिए यहां हूं कि तेलंगाना भाजपा राज्य के लोगों और कर्मचारियों के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और अंत तक लड़ेगी। जब तक हम इस तानाशाही सरकार को, वंशवाद की सरकार को, भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक हम लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि संजय बंडी ने अपने एमपी कार्यालय में रात को शांतिपूर्ण ढंग से जागरण रखा था। पुलिस ने पहले वहां कर्मचारियों को आने से रोका, गिरफ़्तारियां की। संजय बंडी के ऑफिस में जाकर उनसे हाथापाई करते हुए, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए गिरफ़्तार किया।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ