JP नड्डा ने औरैया सड़क हादसे में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 24 प्रवासी कामगारों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद करने को कहा है। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि सड़क हादसे में इन श्रमिकों की असमय मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। उन्होंने कहा कि शोकसंतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

औरैया में शनिवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर में कम से कम 24 मजदूरों की जान चली गई और 36 अन्य घायल हो गए। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर सवार थे। एक ट्रक राजस्थान से जबकि दूसरा दिल्ली से आ रहा था। जब कुछ श्रमिक औरैया-कानपुर देहात रोड पर चाय पीने के लिए रुके, तो ट्रक ने रास्ते में खड़े मेटाडोर ट्रक को टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा