'विश्व में बज रहा भारत का डंका', गुजरात में बोले जेपी नड्डा- PM मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास

By अंकित सिंह | Oct 12, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आप अपना पूरा फोकस वहां कर दिया है। आज गुजरात में भाजपा की ओर से गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मेहसाणा पहुंचे थे। इस दौरान इन जेपी नड्डा ने कहा कि गौरव यात्रा भारत के गौरव को स्थापित करने की यात्रा है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। हम आज पूरे देश का विकास देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: सर्जरी के जरिए बदली गुजरात की तस्वीर, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में विपक्ष पर बोला हमला

नड्डा ने कहा कि भारत को आधुनिक भारत बनाते हुए दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया, तो गुजरात को धरती को याद करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निसाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया, इलाके को इलाके से लड़ाया, जहां पानी चाहिए था वहां पानी नहीं दिया, विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया। आज ये खुद लटके और भटके हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट