'मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बज रहा भारत का डंका', UP में JP Nadda बोले- कांग्रेस ने बांटने की राजनीति की

By अंकित सिंह | May 09, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति‍क दलों के द‍िग्‍गज नेता ताबड़तोड़ रैल‍ियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट में चुनावी प्रसार किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है, राजनीति ऐसी ही होती है, यहां गुंडों का राज चलता रहेगा। लेकिन मोदी जी के आने बाद भारत की राजनीति में सबकुछ बदला है, ये चुनाव आप भाजपा को तो जीता ही रहे हैं, साथ ही आप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब चित्रकूट को भी शामिल कर लिया गया है। इसके यहां आने से चित्रकूट और बांदा की तस्वीर बदल जाएगी और यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

नड्डा ने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। मोदी जी कहते हैं - भ्रष्टाचारी हटाओ, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं - भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सब परिवारवादी लोग हैं। उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं। संविधान में बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा है कि धर्म के नाम पर नहीं होगा। जबकि कांग्रेस हमारे दलित, आदिवासी, पिछड़े और अतिपिछड़ा भाइयों के अधिकार पर डाका डालकर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की बात होती है', Mandi में बोले JP Nadda, आज दुश्मनों के घर में घुसकर मारती है हमारी सेना

फतेहपुर में नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। जब दुनिया की आर्थिक अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, वही मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मोबाइल पर लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन जापान, मेड इन ताइवान, मेड इन कोरिया और आज मोबाइल पर लिखा रहता है- मेड इन इंडिया। आज भारत, दुनिया में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में नंबर दो पर है और 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत में बन रहा है।

प्रमुख खबरें

Musafir Cafe Review | भागदौड़ भरी जिंदगी में ठहराव और सुकून का अहसास देती है विक्रांत मैसी की यह नई सीरीज

370 की बिरयानी विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे Pranit More, फैंस का सपोर्ट देखकर हुए भावुक

Bankipur में BJP के गढ़ पर Prashant Kishor की सेंधमारी, जन सुराज पार्टी को मिली निर्णायक बढ़त

Ranji Trophy में धमाल मचाने वाले Akib Nabi की Team India में एंट्री, Jasprit Bumrah का रिप्लेसमेंट!