Himachal में बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल! नड्डा बोले- अनुशासन बनाए रखने के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे

By अंकित सिंह | Dec 09, 2022

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश चुनावी नतीजों में पार्टी को राज्य में अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है। भाजपा के लिए यह चिंताजनक स्थिति इसलिए भी है क्योंकि खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं। आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने से हिमाचल, गुजरात और तमाम कई मुद्दों को लेकर सवाल पूछा गया। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश को लेकर जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि अनुशासनहीनता पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी कदम होगा, उसे किया जाएगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण बागियों को ही माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Elections : अनुराग ठाकुर नहीं बचा सके बीजेपी की साख, चार संसदीय क्षेत्रों में से तीन में लगा झटका

गुजरात की जीत पर नड्डा ने कहा कि मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। हमने मेहनत की थी और उसी का ये नतीजा है। हिमाचल में भले ही राज बदल गया हो लेकिन हम बहुत हद तक रिवाज बदलने में भी सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां वोट शेयर का फर्क एक प्रतिशत से भी कम है, हम इस पर पूरी गंभीरता से विचार करेंगे। जब नड्डा से आगे की रणनीति पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें कभी ब्रेक नहीं मिलता और ब्रेक लेने की इच्छा भी नहीं होती। पार्टी में एक कल्चर डेवलप हो गया है और हम उसको आगे भी बढ़ा रहे हैं... इसकी प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री जी से मिलती है और हमने मोदी जी से ही ये सब सीखा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार