जेपी नड्डा ने शिमला पहुंचकर वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से भी मिले

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 09, 2021

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिमला पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर आखिरी दर्शन किये। नड्डा दिल्ली से अनाडेल मैदान में उतरे जहां सीएम जय राम ठाकुर व अन्य नेताओं के साथ रिज मैदान पर पहुंचे। वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिये हाली लाज से रिज मैदान लाया गया है। जेपी नड्डा ने यहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की व परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का अनुकरणीय योगदान है। वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग विशेषकर कमजोर और शोषित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए देश के साथ-साथ राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उत्पन्न शून्य को आने वाले समय में भरना मुश्किल होगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी होली लॉज पहुंचकर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: इसलिए मोदी ने कर दी रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर की मंत्री पद से छुट्टी

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चलते हिमाचल भाजपा ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रम 10 जुलाई तक के लिये स्थगित कर दिये हैं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को सम्बल प्रदान करें। उन्होंने बताया कि  भाजपा हिमाचल प्रदेश ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम/बैठकें 10, जुलाई 2021 तक तुरंग प्रभाव से स्थगित कर दी है व इसके बाद ही अब कार्यक्रम होंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान