'PM Modi के नेतृत्व में मिली प्रचंड जीत', JP Nadda बोले- तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति पर विकास का पलड़ा भारी पड़ा

By अंकित सिंह | Dec 03, 2023

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली जीत से भाजपा पूरी तरीके से गदगद है। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में जबरदस्त जश्न का माहौल है। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज जब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने एक बहुत बड़ी जीत हासिल की है। 

इससे पहले जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास पर जनता की मुहर और कांग्रेस के तुष्टिकरण, अराजकता तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनादेश करार दिया। नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खम्मा घणी राजस्थान! राजस्थान में भाजपा की भव्य विजय के लिए प्रदेश की जनता को हार्दिक धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता ने सेवा, सुशासन और विकास पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के तुष्टिकरण, अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह जनादेश प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण का नया सवेरा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: लोगों ने PM Modi की नीतियों का समर्थन किया है और भाजपा को वोट दिया है: Nitin Gadkari

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय! भाजपा को मिला यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है। यह परिणाम दर्शाता है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार, अराजकता, वादाखिलाफी और तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश की जनता ने भाजपा के सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास, सबका-प्रयास के मंत्र को समर्थन दिया है।’’ नड्डा ने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के विकास रथ को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को और गति के साथ विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार