'10 वर्षों में अग्रणी देश बना भारत', Bihar में JP Nadda बोले- कांग्रेस जितना बेईमान और गुमराह करने वाला कोई नहीं

By अंकित सिंह | May 15, 2024

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 2024 का ये चुनाव... देश का चुनाव है, देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है, देश को नई दिशा देने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, हमारे देश का साधारण मानवी मान चुका था कि इस देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, सब ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता बदनाम हैं, राजनीति परिवर्तन का माध्यम नहीं होगी। लोगों को सत्ता और राजनीति पर अविश्वास हो गया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल के अंदर मोदी जी ने तुष्टिकरण को धता दिखाई, जातिवाद को समाप्त किया, सभी धर्मों को एक बराबर देखा। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" को अपना मूल मंत्र बनाया और इन 10 वर्षों में भारत को अग्रणी राज्य में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक पंचायत में आवास योजना के तहत सिर्फ 2 आते थे, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस 4 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है। एक पंचायत में करीब 40 घर बने हैं। पांच साल बाद आपके यहां सिलेंडर नहीं आएगा, घर-घर पाइप से सस्ती गैस आएगी। ये मोदी जी ने तय किया है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह शामिल

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जितना बेईमान, धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं है। जब कोरोना का टीका बन रहा था, तब इन्होंने देश की जनता को गुमराह किया कि ये टीका सही नहीं है, ये मोदी टीका है। खुद जाकर चुपके से टीका लगवा लिया और आपको बोलते रहे ये मोदी टीका है, मत लगवाओ। लालू यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि RJD का मतलब है- R- रिश्वतखोरी, J- जंगलराज और D- दलदल है। 

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल