JP Nadda बोले- राजस्थान में गहलोत नहीं, लूट की सरकार, दिल्ली के अपने आकाओं को खुश करने में लगे CM

By अंकित सिंह | Sep 02, 2023

आगामी राजस्थान चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार पर हमलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यह अशोक गहलोत सरकार नहीं है, घर को लूटने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार करके दिल्ली के अपने आकांओं को खुश करने और उनकी जेब भरने का काम करती है। इनको राजस्थान से कोई मतलब नहीं है, इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। कांग्रेस का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार और कुशासन। गहलोत सरकार का मतलब है- लाल डायरी। इसलिए आने वाले चुनाव में ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना है। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में अब महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया, महिला विरोधी अपराधों में राजस्थान बना रहा है नित नये रिकॉर्ड

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों की चिंता की है- गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल और एक किलो दाल दिया जा रहा है। वहीं राजस्थान में साढ़े 4 करोड़ लोगों को यह अन्न मिल रहा है। आज साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं। आज भारत में अतिगरीबी 1 प्रतिशत से भी नीचे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर केंद्र सरकार हाईवेज, एयरवेज, रोडवेज, रेलवेज का काम तेजी से कर रही है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में जो महिलाओं का उत्पीड़न चल रहा है, मानवता शर्मशार हो रही है। महिलाओं का खुलेआम अपमान हो रहा है, लेकिन सरकार चुप है, मूकदर्शक बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई