वडोदरा में बोले जेपी नड्डा, नेहरू ने एक एम्स बनाया, वाजपेयी ने 6 और मोदी ने 15

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2022

वडोदरा में आयोजित एक जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 50 करोड़ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 लाख रुपए का सालाना हेल्थ कवर दिया। इसके लिए 70 साल तक इंतजार करना पड़ा। इस अंधेरे से निकालने का काम और उजाले में ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जवाहर लाल नेहरू ने एक एम्स बनाया, अटल बिहारी वाजपेयी ने छ: AIIMS बनाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 एम्स बनाए। आज राजकोट में भी एक एम्स बन रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी ने शौचालय की बात की तो कांग्रेस के लोगों ने मजाक उड़ाया।  लेकिन आज हर घर में इज्जत घर बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें