विजयवाड़ा में बोले जेपी नड्डा, हर कार्यकर्ता के घर पर लगना चाहिए भाजपा का झंडा, कमल के निशान के बिना हमारा अस्तित्व नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा वीर अर्जुन की तपस्या भूमि है। ये संस्कृति की राजधानी है और यहां पर तेलगू सबसे शुद्ध तरीके से उच्चारित की जाती है। आज मैं विजयवाड़ा आया हूं, मुझे लगता है कि यह धरती आयोजकों ने सही चुनी है। क्योंकि हम संगठन के माध्यम से विचारधारा की विजय हासिल करने के लिए आए हैं। हम सभी को राष्ट्र के विकास का वाहक बनना पड़ेगा। हमें राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए अपने आप को आहुत करना पड़ेगा। हमें सबका साथ हो, सबका विकास हो, सबका विश्वास मिले इसके लिए हमें सबका प्रयास करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में हिंसा और पथराव की घटना को लेकर मायावती ने योगी सरकार को घेरा

जेपी नड्डा ने कहा कि हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगना चाहिए। हमारा अस्तित्व बिना कमल के निशान के नहीं है। कमल है तो हम हैं, कमल है तो पार्टी है, कमल है तो विचारधारा है। घर घर जाकर जनसंपर्क करना है और जिस जिस घर जाएं वहां वहां स्टिकर लगाएं। जिससे पता चले कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता यहां आया था। उस घर के सदस्यों से बात करनी है और उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता है, नीति है, नियत है, कार्यक्रम है, कार्यकर्ता और वातावरण है। देश में बाकी सभी राजनीतिक दलों के पास अगर नेता है तो नियत नहीं है, नियत है तो नीति नहीं है, नीति है तो कार्यक्रम नहीं है और अगर कार्यक्रम है तो कार्यकर्ता नहीं है। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।