हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार, JP Nadda बोले- भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड के हितैषी नहीं

By अंकित सिंह | Nov 12, 2024

झारखंड की बगोदर विधानसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि एनडीए और भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड के हितैषी नहीं है। जिस समय झारखंड बनाने के लिए आंदोलन चल रहा था, तो कांग्रेस के लोग टालमटोल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। लालू जी, आप जिंदा भी हैं और झारखंड भी विराजमान है। झारखंड बनाने का श्रेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है। आज हम ये कह सकते हैं कि बनाया भी हमने है, संवारा भी हमने है और आगे भी हम ही संवारेंगे।

विपक्ष पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार है। जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भाई-भतीजावाद है। जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां परिवारवाद है। ये परिवारवाद के सूचक हैं, ये भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद करने वाले और आपके हक को लूटने वाले लोग हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपकी गूंज दूर-दूर तक जानी चाहिए और 20 तारीख को आपको भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है। ये आपके हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है। इसलिए इनको घर भेजना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की सरकार बनाओ, जिन्होंने पैसा लूटा उन्हें उल्टा लटका देंगे... Jharkhand में JMM-Congress पर बरसे Amit Shah

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम किया है। इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से 21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं। अब मोदी जी को आपने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है, इस बार पहली कैबिनेट में ही मोदी जी ने तय किया है कि हम 3 करोड़ पक्के घर और बनाकर देंगे, ताकि कोई भी कच्चे मकान में न सोए। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5 नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं। आप भाजपा को चुनाव जिता दीजिए, 10 नए मेडिकल कॉलेज हम और यहां देंगे। देवघर में AIIMS देने का काम हमारी सरकार ने किया है। मैं दावे से कह सकता हूं कि आज से 3-4 साल बाद कोई भी मरीज दिल्ली नहीं जाएगा, उसका इलाज यहीं देवघर में होगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन