One Nation-One Election पर बोले JP Nadda, चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना इसका उद्देश्य

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं दोनों के लिए समान स्तर पर देश भर में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पहल पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव को दी गई स्वीकृति का मैं समस्त मध्य प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह हमारी संसदीय प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार भी साबित होगा। यादव ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज के इस निर्णय के साथ भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में की गई एक और महत्वपूर्ण घोषणा साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार और सभी देशवासियों को बधाई!

इसे भी पढ़ें: 'ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है भारत', One Nation-One Election पर बोले Amit Shah

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सुधार लाना और लागू करना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में एक साथ चुनाव यानी एक राष्ट्र एक चुनाव पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। सबसे बड़े चुनाव सुधार सरकारों के लिए स्थिरता, निर्धारित शर्तें और संसाधनों की बचत लाएंगे। मैं इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। 

प्रमुख खबरें

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त