'2014 से अद्वितीय रहा है भारत का परिवर्तन', जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं। भाजपा इस दौरान अगल-अगल आयोजन कर रही है। सरकार के कामकाज का प्रसार दूर-दराज के इलाके में भी पहुंचाने की कोशिश पार्टी की ओर से की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2014 के बाद देश की राजनीति में बड़े बदलाव हुए हैं और भारत तेजी से तरक्की भी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman Daughter Wedding: सादे समारोह में हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, PM Modi के करीबी हैं दामाद

गरीब का हो रहा कल्याण

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 80 करोड़ लोगों का ध्यान रखा है। आंध्र प्रदेश में 2.60 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस वजह से, गरीबी का स्तर 22.5% से घटकर 10% से भी कम हो गया है और अत्यधिक गरीबी 1% से भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में पिछले 9 साल सेवा (सेवा), सुशासन (सुशासन) और गरीब कल्याण (गरीबों का कल्याण) के बारे में रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऑटोमोबाइल हो या इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत हर उद्योग में बड़ी प्रगति कर रहा है। आज, हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल निर्माताओं में से एक हैं। साथ ही, हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार हैं।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन