जेपी नड्डा बोले- सपा और गुंडागर्दी पर्यायवाची, जहां सपा वहां गुंडागर्दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

जालौन (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और गुंडागर्दी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं, और जहां सपा है, वहां गुंडागर्दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे नड्डा ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के शासन में माफिया राज रहा,अपहरण उद्योग बन गया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के शासन में अपराध, लूट और दुराचार जैसी घटनाओं में काफी कमी आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हम कार्यकर्ता गर्व से कहते हैं कि हमने जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे, वो करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के बजट को जेपी नड्डा ने सराहा, कहा- यह अगले 25 साल की बुनियाद रखने वाला ब्लूप्रिंट है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकारों की उपलब्धियों को आंकड़ेवार गिनाते हुए नड्डा ने कहा, आज भाजपा का नेता हो, कार्यकर्ता हो, पंच हो, सरपंच हो, विधान परिषद का सदस्य हो, वो सब चुनाव के समय छाती ठोक कर कहते हैं कि ये रहा हमारा रिपोर्ट कार्ड और इसके आधार पर हमें वोट दो, जबकि बाकी सारी पार्टियां कहती हैं कि हम ये करेंगे, हम ये करने वाले हैं। भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्‍या कभी सपा और बसपा ने कोई काम गिनाए हैं। नड्डा ने तंज किया कि ‘‘वो (सपा-बसपा) आपको गिनाएंगे कि मैंने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया, मैंने उसके मकान पर कब्जा कर लिया, हां अगर वो बनवाएंगे तो जेल बनवा सकते हैं, क्योंकि उनके अधिकतर मित्र तो वहीं रहते हैं।’’ 

 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक