PM मोदी ने पूर्वोत्तर में की 'अष्ट लक्ष्मी' की खोज, जेपी नड्डा बोले- आज नार्थ ईस्ट शांति के लिए जाना जाता है

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2023

उत्तरी राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भगवा पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सैकड़ों पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस विजय उत्सव पर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में कमल पुन: खिलने पर आज हम सब के बीच में विजय उत्सव मनाने के लिए और हमारा हौसला बढ़ाने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का हम सब की ओर से स्वागत करता हूं। देशभर के लाखओं कार्यकर्ता जो आज इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से जुड़े हैं उनकी ओर से भी पीएम मोदी का स्वागत। जिस तरह से पीएम ने नार्थ ईस्ट के अंदर त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया और नागालैंड में भाजपा को यशस्वी बनाया। मेघालय में भी वोट प्रतिशत को आगे बढ़ाने में योगदान किया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने समाज को तोड़ने का किया काम, CM बोम्मई बोले- बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी

पीएम मोदी ने अष्ट लक्ष्मी के साथ उसका आधार भी हमें दिया। पीएम मोदी ने मंत्र दिया कि नार्थ ईस्ट में शांति होनी चाहिए। नार्थ ईस्ट में नैचुरल फार्मिग होनी चाहिए, 5जी से कनेक्ट होना चाहिए। खेल कूद में बढ़ावा देना चाहिए। ये आठ मंत्र लेकर मोदी जी ने अष्ठ लक्ष्मी को संवारने का काम किया। हम चुनाव के नतीजों के बाद त्रिपुरा में दोबारा सरकार बना रहे हैं। असम में हमने दोबारा सरकरा बनाई। अरुणाचल में हम सरकार में हैं। मणिपुर में हमने दोबारा सरकार बनाई। इसी तरीके से आगे चलकर हम नागालैंड में सरकार बना रहे हैं और आगे भी इन चुनावों के माध्यम से बीजेपी को मोदी जी के नेतृत्व में और मजबूत करके आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।  

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।