By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019
नयी दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार को गिराने के लिये ‘‘दल बदल को बढ़ावा देने’’ के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि वहां सरकार आंतरिक कारणों से गिरी और भाजपा राज्य में स्थिर सरकार देगी। नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह सरकार (कांग्रेस-जद(एस)) आंतरिक कारणों से, अपने भार से गिर गई। भाजपा स्थिरता का पर्याय है और हम जहां भी जाते हैं, स्थिरता लाते हैं।’’
इसे भी पढ़ें: आजम को मांगनी होगी माफी, नहीं तो होगा एक्शन
उन्होंने कहा कि आप देखें कि वह नेता है, वह विधायक दल के निर्वाचित नेता हैं और इसी के अनुरूप वह शपथ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘ विपक्ष के नेता के तौर पर वह ठीक हैं लेकिन जब वह शपथ लेने जाते हैं तब उनकी उम्र की बात की जाती है...ऐसे नहीं चलता।’’
उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और बड़ी घटनाओं की हर अपडेट के लिए पढ़ें Uttar Pradesh Latest News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।