जेपी नड्डा की देशवासियों से अपील, कहा- अपने क्षेत्र की पौष्टिक भारतीय व्यंजन बनाने की विधि सरकार से करें साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सितम्बर महीने में चलाए जाने वाले केंद्र सरकार के पोषण अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर सोमवार को एक अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लोगों का आह्वान किया कि वे पौष्टिक आहार अपना कर स्वस्थ जीवन पाएं तथा पौष्टिक भारतीय व्यंजन बनाने की अपने क्षेत्र या परिवार की विधि सरकार से साझा करें। उन्होंने कहा, ‘‘देश से कुपोषण को मिटाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, आइये हम सब मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए इसे सफल बनाएं।’’ 

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?