मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से जेपी नड्डा ने की बात, कहा- 12 प्रतिशत लोग बीपीएल की सीमा से आए बाहर

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि आज आप सबके साथ चर्चा करने का मौका मुझे मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान सम्मान निधि आदि के विषय में चर्चा करने के लिए हम यहां आए हैं। आज हमारा ग्रोथ रेट 8.7% पर चल रहा है। अमेरिका का ग्रोथ रेट 4.4%  और यूरोप 3.6% पर है।  भारत में गरीबी की दर में भी सुधार हो रहा है। 12 प्रतिशत लोग बीपीएल की सीमा से बाहर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मोदी है तो परिवर्तन है', नड्डा बोले- पिछले आठ वर्षों में देश की राजनीतिक संस्कृति आया बदलाव

जेपी नड्डा ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों को राष्ट्रीयकरण किया और उन्होंने कहा था कि इससे गरीब लोगों को बैंक की सुविधा मिलेगी। 1971 से 2014 तक बैंकों में खाताधारकों के संख्या केवल 2.75 करोड़ ही थी। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोगों के खाते जीरो बैलेंस पर खुले। आपको आश्चर्य होगा कि कम समय में यह संख्या 45 करोड़ पहुंची।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती