जेपी नड्डा का तंज. कहा- उपहास का विषय बन गई है आम आदमी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी उपहास का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, इसलिए उसे इस शहर के लिए एक सकारात्मक दृष्टि रखने वाले नेतृत्व की जरूरत है। नड्डा ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी कमेटी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं को संबोधित करते हुए उनसे अगले साल की शुरूआत में होने वाले (दिल्ली) विधानसभा चुनाव के लिए साथ मिल कर काम करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग अरविंद केजरीवाल सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने दावा किया कि आप दिल्ली के जल संकट का समाधान करने में नाकाम रही है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह