जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है

By अंकित सिंह | Aug 29, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस अब बस परिवारवाद की पार्टी रह गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग 20-20 वर्ष, 30-30 वर्ष, 40-40 वर्ष तक कांग्रेस के साथ रहे वो लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं। इन लोगों को अब ध्यान में आया कि कांग्रेस पार्टी अब ना राष्ट्रीय रह गई, ना राज्य स्तर की रह गई अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिमटती चली गई, कमजोर होती चली गई, ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के साथ स्थानीय आकांक्षाओं का समावेश नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल की जनता की आवाज है भाजपा', जेपी नड्डा बोले- भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ उठाते रहेंगे आवाज

इससे पहले त्रिपुरा में नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर समाज की कल्पना जनजातीय समाज की कल्पना से जुड़ा हुआ है। जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। प्रधानमंत्री ने देश की जनजातीय ताकत और गौरव को पहचाना है। उन्होंने कहा कि देश पर जब-जब कोई संकट आया है तो रक्षा करने के लिए जनजातीय समाज हमेशा आगे आया है। पहली बार भारत सरकार में जनजातीय समाज को बहुत ज्यादा प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत