जेपी नड्डा ने राम मंदिर के शिलान्यास को बताया ऐतिहासिक, बोले- आनंदित और गौरवान्वित करने वाला पल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किए जाने को ‘‘ऐतिहासिक’’ अवसर करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि यह पल सभी को आनंदित और गौरवान्वित करने वाला है। नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री और संत समाज के साथ सभी देशवासियों को बधाई दी और राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में अपना जीवन खपा देने वालों को नमन भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्याजी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मंगल अवसर पर सभी पूज्य संतों के चरणों में नमन करता हूं और समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर शिलान्यास पर बोलीं सुमित्रा महाजन, अब देश में होगी राम राज्य की शुरूआत 

उन्होंने कहा, ‘‘श्री राम जी की सिखाई मर्यादा का अनुसरण कर सम्पूर्ण देश ने अनूठी मिसाल दिखाई।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने आज अयोध्या में भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित कई साधु-संत मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।