अगले हफ्ते भाजपा के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का केजरीवाल पर तंज, कहा- दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए

भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 62 पर जीत मिली। आमचुनाव में भाजपा के लिए अहम राज्यों की जिम्मेदारी संभालने के अलावा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा मंत्री थे। वह भाजपा के सर्वोच्च निर्णय निकाय संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story