रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल पार्टी है... बिहार के जहानाबाद में JP Nadda ने जनता को बताया RJD का मतलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल -आरजेडी का मतलब राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल पार्टी है। बिहार के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘मेरा बिहार से बहुत ही पुराना संबंध रहा है। यहां पर 15 साल तक राजद की सरकार रही। इस सरकार में ‘आर’ का मतलब राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, ‘जे’ का मतलब जंगलराज और ‘डी’ का मतलब दलदल है। यह राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, जंगलराज, और दलदल पार्टी है।’’

इसे भी पढ़ें: Rajkot Gaming Zone Fire । दो लोग गिरफ्तार, 4 अन्य को ढूंढ़ने में लगी पुलिस, गेमिंग जोन को लेकर सामने आई चौकाने वाली जानकारी

उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज लालू, राहुल गांधी को मटन बनाना सिखा रहे हैं। इन स्वार्थी पार्टियों का कोई धर्म नहीं है। पूरा घमंडिया गठबंधन सिर्फ अपने परिवार और एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाने में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी