बंगाल में हुई हिंसा पर 36 घंटे ममता बनर्जी चुप रही, सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है BJP: जे पी नड्डा

By निधि अविनाश | May 05, 2021

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बंगाल हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेस किया। बंगाल में हुए हिंसा की निंदा करते हुए जे पी नड्डा ने कहा, बंगाल की जनता की सेवा करते रहेंगे। नड्डा ने आगे कहा कि, हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने चुप रहीं।टीएमसी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें 14 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।नड्डा ने साल 1947 के बटवारे से बंगाल हिंसा की तुलना करते हुए कहा कि, ममता दीदी चुनाव तो जीत गई है लेकिन वह मानवता से हार गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों पर हमला करना काफी निंदनीय रहा। 

कोलकाता से नड्डा ने कहा, भाजपा सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। हम ये लड़ाई बंगाल की जनता के लिए निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे। बंगाल में हर व्यक्ति इज़्ज़त के साथ, निर्भय होकर रहे यह भाजपा का लक्ष्य है, इसे हम पूरा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट