JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की रविवार को जयंती से पूर्व जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) की सुरक्षा बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस अवसर पर जेपीएनआईसी जाकर परिसर के भीतर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि इसके द्वार पर ऊंची टिन शेड स्थापित की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। अक्टूबर, 2023 में यादव को उक्त परिसर में प्रवेश देने से मना किए जाने पर वह जेपीएनआईसी के गेट पर चढ़ गए थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उस समय प्रशासन ने निर्माण कार्य और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।

जयप्रकाश नारायण की स्मृति में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में इस स्मारक का उद्घाटन किया था और तब से यह परिसर सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: Birdwatching के शौकीनों के लिए Nalsarovar और Vedanthangal Bird Sanctuary हैं बेस्ट

गुरुपर्व पर Arjun Kapoor के साथ दिखीं Sahiba Bali, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

वरिष्ठ वकीलों के चैंबर में एक तिहाई महिला जूनियर अनिवार्य हों: CJI सूर्यकांत

IIM Mumbai से सीखें Project Management और Analytics, कामकाजी प्रोफेशनल्स को मौका