जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने आईपीओ का आकार घटाकर 3,600 करोड़ रुपये किया, सात अगस्त को खुलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

सज्जन जिंदल द्वारा प्रवर्तित विविधीकृत जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई जेएसडब्ल्यू सीमेंट सात अगस्त को अपना 3,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने के लिए तैयार है। हालांकि, दस्तावेजों के हालिया मसौदे के अनुसार, इस निर्गम का कुल आकार पहले प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये तक के निर्गम से कम है। शुक्रवार को दाखिल आरएचपी के अनुसार, आईपीओ सात अगस्त को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक छह अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी 800 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के नागौर में एक नई एकीकृत सीमेंट इकाई के आंशिक वित्तपोषण के लिए और 520 करोड़ रुपये बकाया ऋणों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। मुंबई स्थित इस कंपनी ने पहले 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। हालांकि, नवीनतम दस्तावेजों के अनुसार, नए निर्गम से पूंजी जुटाने की राशि में 400 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं