Jubin death case: अन्य आरोपी श्यामकानु महंत ने जमानत का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

असम के गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक श्यामकानु महंत और गायक के अंगरक्षक नंदेश्वर बोरा ने शनिवार को जमानत के लिए अर्जी दायर की। गर्ग की पत्नी ने यह जानकारी दी।

कामरूप महानगर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के बाद बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए गरिमा सैकिया गर्ग ने यह भी कहा कि उनके पति की मौत के समय नौका पर मौजूद सभी लोगों को असम सरकार की जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।

मशहूर गायक की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जुबिन वहां पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) के चौथे संस्करण में भाग लेने गए थे, जिसके मुख्य आयोजक महंत थे। असम सरकार द्वारा गठित विशेष जांच समिति (एसआईटी) ने जुबिन की मौत के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इसे हत्या करार दिया है। सिंगापुर पुलिस ने हालांकि इस मामले में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया और बुधवार को एक अदालत को बताया कि लोकप्रिय भारतीय गायक-गीतकार नशे में धुत थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह लाजरस द्वीप के पास डूब गए थे।

अदालती कार्यवाही देखने के बाद गर्ग की पत्नी ने कहा, “आज (शनिवार को) दो अन्य आरोपियों ने जमानत याचिकाएं दायर कीं, जिसके बाद जमानत अर्जी दाखिल करने वाले लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। इस बार श्यामकानु महंत और नंदेश्वर बोरा ने जमानत के लिए अर्जी दायर की है।” इससे पहले संदीपान गर्ग, अमृत प्रभा महंत और प्रबीन बैश्य ने जमानत के लिए अर्जी दायर की थी।

प्रमुख खबरें

Share Market Opening Bell | युद्ध के साये और FII की बिकवाली से बाजार पस्त! Sensex 138 अंक टूटा, Nifty 23,100 के करीब

Punjab Investor Summit में CM Mann का पिछली सरकारों पर हमला, विरासत में कर्ज मिला, हमने विकास किया

ये जज मंजूर नहीं...हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

Iranian Drone Strike Dubai Airport | हवाई सफर पर संकट! दुबई में एमिरेट्स का ऑपरेशन ठप, कोच्चि से उड़ते विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा