जुबिन नौटियाल ने अपने फैन को दिया सरप्राइज, हिमानी बुंदेला से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2021

बॉलीवुड की फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल अपने फैंस का दिल खुश करने के लिए काफी कुछ करते रहते हैं। अब जुबीन ने अपनी एक खास फ्रेंड को सरप्राइज दिया। कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला से जुबीन ने उनके घर आगरा पहुंचकर मुलाकात की। 

आगरा की रहने वाली दृष्टिबाधित शिक्षिका हिमानी बुंदेला 1 सितंबर को केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनी थीं। शो जीतने के बाद हिमानी ने कहा था कि जुबान से मिलना उनका सपना है।। हिमानी की मासूमियत से प्रभावित होकर जुबीन ने उनकी बहन की मदद से सरप्राइज की योजना बनाई ।

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला पोस्टर जारी

जुबिन नौटियाल हिमानी के घर एक पत्रकार बनकर पहुंचे।। जब हिमानी ने जुबीन से मिलने की इच्छा के बारे में बात की और अपने पसंदीदा गीतों में से एक "खुशी जब भी तेरी" गाया तो यह सुनकर वह हैरान रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जुबीन उनके ठीक बगल में बैठे हैं। बाद में जो हुआ वह हिमानी के लिए एक अस्पष्ट खुशी थी।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता