Muslim बहुत इलाके को पाकिस्तान बताने वाले जज ने मांगी बिना शर्त माफ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज जस्टिस श्रीशानंद ने अपने विवादित बयान के लिए सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफ़ी मांगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने माफ़ीनामे में जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद ने कहा है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था। उनकी माफी स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि जस्टिस श्रीशानंद ने खुली अदालत की कार्यवाही में माफी मांगी है। न्यायपालिका के हित में यह महत्वपूर्ण है कि हम उनकी माफी स्वीकार करें और इस मामले में आगे कोई कार्रवाई न करें।

इसे भी पढ़ें: MUDA Case: हाईकोर्ट से झटके के बाद बोले सीएम सिद्धारमैया, मुझे न्यायालय पर भरोसा, सत्य की जीत होगी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के जज वी श्रीशानंदबेंगलुरू के एक इलाके कि तुलना पाकिस्तान से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो एक मकान मालिक और किरदार के बीच चल रहे मामले की सुनवाई का है। 28 अगस्त को ही सुनवाई के दौरान जज वी श्रीशानंद ने कहा कि मैसूर रोड फ्लाईओवर की तरफ जाइए, हर ऑटोरिक्शा में 10 लोग सवार होते हैं, वहां बुरा हाल है. ऐसा लगता है कि बाजार से गोरीपल्या तक मैसूर फ्लाईओवर पाकिस्तान में है, भारत में नहीं। ये सच्चाई है. आप चाहे कितना भी सख्त अधिकारी क्यों न तैनात कर दें, उसे पीटा ही जाएगा। ये किसी भी चैनल पर नहीं दिखाया जाता।  

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप