कांग्रेस ने की मांग, हाथरस केस की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

लखनऊ। कांग्रेस ने हाथरस मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाथरस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश को गुमराह करने के साथ-साथ लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की नवोदय विद्यालय की छात्रा का मामला हो, कानपुर में संजीत यादव की हत्या हो या यूपीएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की सिफारिश हो, यह सभी जांचें अभी तक केन्द्र में लम्बित हैं। ऐसे में क्या गारंटी है कि सीबीआई हाथरस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी।

इसे भी पढ़ें: हाथरस गैंगरेप मामलाः बसपा प्रमुख मायावती ने की जिलाधिकारी को हटाने की मांग

आराधना ने कहा कि इन पांचों सवालों का जवाब प्रदेश के मुख्यमंत्री को देना ही होगा। इस बीच, कांग्रेस ने हाथरस मामले को लेकर रविवार को भी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोनभद्र, आजमगढ़, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, , हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, कुशीनगर, फैजाबाद, देवरिया, अम्बेडकरनगर और वाराणसी सहित प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन किया गया।

प्रमुख खबरें

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर