Julián Álvarez ने Atlético Madrid छोड़ने का किया ऐलान, Barcelona जाने के सपने पर 500 मिलियन यूरो का 'ब्रेकर'

By Ankit Jaiswal | Jun 23, 2026

यूरोपीय फुटबॉल के ट्रांसफर बाजार में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज़ को लेकर हो रही हैं। लंबे समय से उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खुद खिलाड़ी ने सामने आकर स्थिति काफी हद तक साफ कर दी हैं। अर्जेंटीना की विश्व कप में ऑस्ट्रिया पर जीत के बाद जूलियन अल्वारेज़ ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया कि वह एटलेटिको मैड्रिड छोड़कर अपने करियर का नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से बार्सिलोना, पेरिस सेंट जर्मेन और आर्सेनल जैसे बड़े क्लबों का नाम जूलियन अल्वारेज़ के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं स्पेन की मीडिया में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ी और बार्सिलोना के बीच व्यक्तिगत शर्तों पर सहमति भी बन चुकी हैं। रिपोर्टों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पांच साल के अनुबंध को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ी है।

हालांकि एटलेटिको मैड्रिड ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया हैं। क्लब ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा कि जूलियन अल्वारेज़ बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। क्लब के अनुसार यदि कोई टीम खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहती है तो उसे 50 करोड़ यूरो की रिलीज क्लॉज राशि का भुगतान करना होगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की बातचीत या समझौते की संभावना नहीं हैं।

बता दें कि बार्सिलोना पहले ही एटलेटिको मैड्रिड को बड़ी राशि का प्रस्ताव भेज चुका था, लेकिन उसे तुरंत खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं, क्लबों के बीच सोशल मीडिया पर भी अप्रत्यक्ष बयानबाजी देखने को मिली हैं। दूसरी ओर रियल मैड्रिड की ओर से भी कथित रूप से भारी भरकम प्रस्ताव भेजे जाने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया गया।

जूलियन अल्वारेज़ का करियर पिछले कुछ वर्षों में बेहद तेजी से आगे बढ़ा हैं। वर्ष 2022 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर सिटी ने उन्हें अर्जेंटीना के रिवर प्लेट क्लब से अपेक्षाकृत कम कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। उसी वर्ष उन्होंने अर्जेंटीना के साथ विश्व कप जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई थीं। इसके बाद उन्होंने कोपा अमेरिका और क्लब स्तर पर कई बड़ी सफलताएं हासिल की थीं।

मैनचेस्टर सिटी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे थे। उस समय टीम में एरलिंग हालांड की मौजूदगी के कारण प्रतिस्पर्धा काफी कठिन थी। बाद में एटलेटिको मैड्रिड ने उन्हें बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया था।

अब जब जूलियन अल्वारेज़ खुद ट्रांसफर की इच्छा जता चुके हैं, तो आने वाले दिनों में यह मामला और दिलचस्प हो सकता हैं। फुटबॉल जगत की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बार्सिलोना उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल होगा या एटलेटिको मैड्रिड अपने स्टार खिलाड़ी को रोकने में कामयाब रहेगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump और शीर्ष Tech CEOs ने AI निगरानी के लिए स्वैच्छिक समझौते पर किए हस्ताक्षर

INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड