उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के चुनाव हुए घोषित, 10 जुलाई को होगा मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य में सभी जिलों में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों (गोंडा जिले की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर) में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों जो अदालत के स्थगन आदेश से बाधित न हों, पर सामान्‍य निर्वाचन का आदेश जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर