July 2026 Festival Calendar: जगन्नाथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की पूरी List

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 30, 2026

जुलाई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कई सारे तीज-त्योहार पड़ने वाले हैं। अभी से इन व्रत-त्योहारों की तिथि नोट कर लें। इस बार जुलाई के महीने में देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा और महीने की आखिरी में सावन की शुरुआत भी हो जाएगी। जुलाई के पूरे महीने में हर दूसरे-तीसरे दिन त्योहार मनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इस महीने गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाएगी। इस लेख हम आपको बताते हैं कि जुलाई महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार कौन-कौन से हैं।

-03 जुलाई 2026 - संकष्टी गणेश चतुर्थी , संत थॉमस डे

-10 जुलाई 2026- योगिनी एकादशी

-12 जुलाई 2026 - रोहिणी व्रत , मास शिवरात्रि , प्रदोष व्रत

-14 जुलाई 2026 - भौमवती अमावस्या 

-15 जुलाई 2026 - गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

-16 जुलाई 2026 -मुहर्रम समाप्त , पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा

-17 जुलाई 2026 - वरद चतुर्थी

-19 जुलाई 2026 - कौमार षष्ठी 

-25 जुलाई 2026 - देवशयनी एकादशी

-26 जुलाई 2026 - जाया पार्वती व्रत , प्रदोष व्रत

-29 जुलाई 2026 - गुरु पूर्णिमा ,व्यास पूजा

-30 जुलाई 2026 - कांवड़ यात्रा प्रारंभ

योगिनी एकादशी डेट और टाइम

योगिनी एकादशी का व्रत शुक्रवार, 10 जुलाई को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 11 जुलाई को दोपहर 1:50 बजे से शाम 4:36 बजे के बीच किया जा सकता है। जो लोग गौण योगिनी एकादशी मानते हैं, वे 11 जुलाई, शनिवार को भी यह व्रत रख सकते हैं।

देवशयनी एकादशी डेट और टाइम

जुलाई महीने में देवशयनी एकादशी 25 तारीख को मनाई जाएगी। तिथि का प्रारंभ 24 जुलाई को ही सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा और 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत शनिवार को रखा जाएगा और इसका पारण 26 जुलाई रविवार के दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर 8 बजकर 22 मिनट पर कर सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा डेट और टाइम

आषाढ़ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। पूर्णिमा की शुरुआत 28 जुलाई, मंगलवार को ही शाम 6 बजकर 18 मिनट पर पूर्णिमा तिथि लग जाएगी और बुधवार को रात 8 बजकर 5 मिनट पर तिथि समाप्त हो जाएगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Health Alert: डेंगू-मलेरिया का कहर, इन 5 गलतियों से रहें सावधान!

IMDb Most Anticipated Indian Movies 2026 | साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में Ranbir Kapoor की रामायण टॉप पर... Alia Bhatt की अल्फा भी शामिल

सचिन ने तेंदुलकर की तरह मास्टरस्ट्रोक खेला, एकनाथ शिंदे ने किया साफ- हम तोड़ते नहीं जोड़ते हैं

दुनिया की सबसे सीक्रेट वेडिंग? Taylor Swift और Travis Kelce की शादी की अफवाहें तेज, मेहमानों से साइन कराया गया NDA