जूनियर मुक्केबाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीते 21 पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत के साथ कुल 21 पदक हासिल किये। टूर्नामेंट में 26 देशों ने भाग लिया था जिनमें भारत कुल पदकों के मामले में शीर्ष पर रहा लेकिन तालिका में उज्बेकिस्तान (20 पदक) के बाद दूसरे स्थान पर रहा जिसने आठ स्वर्ण जीते। भारतीय पुरुष टीम ने दो स्वर्ण, तीन रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते जबकि महिला टीम ने कल शाम समाप्त हुए टूर्नामेंट में चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किये। 

इसे भी पढ़ें: निकहत की मांग पर रीजीजू ने कहा, देश के सर्वश्रेष्ठ हित में फैसला करने के लिये कहूंगा

महिलाओं के वर्ग में रिंकू (50 किग्रा), अंबेश्वरी देवी (57 किग्रा) और माही लामा (66 किग्रा) जबकि विजय सिंह (50 किग्रा), विक्टर सिंह शेखोम (52 किग्रा) और वंशज (60 किग्रा) ने पुरुषों के वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। टूर्नामेंट में 26 देशों के 293 (170 पुरुष और 69 महिला) मुक्केबाजों ने भाग लिया था।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह