कोयला घोटाला मामले की सुनवाई से जस्टिस केवी विश्वनाथन ने खुद को किया अलग, अब CJI करेंगे 3 जजों की बेंच का पुनर्गठन

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2025

सुप्रीम कोर्ट  के न्यायाधीश के वी विश्वनाथन ने कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। के वी विश्वनाथन ने कहा कि वह इस मामले में वकील के तौर पर पेश हुए थे। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि वह 10 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में मामलों की सुनवाई के लिए 3 न्यायाधीशों की पीठ का पुनर्गठन करेंगे। याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेशों में संशोधन की मांग की गई है, जिसने उच्च न्यायालयों को कथित अवैध कोयला ब्लॉक आवंटन से संबंधित आपराधिक मामलों में पारित ट्रायल कोर्ट के आदेशों के खिलाफ अपील करने से रोक दिया था। 

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय ने लॉरेंस के पार्थिव शरीर को अस्पताल को सौंपने के खिलाफ याचिका खारिज की

रजिस्ट्री उन सभी मामलों का एक संकलन तैयार करेगी जहां 2014 और 2017 में इस अदालत के फैसलों के संदर्भ में विशेष अनुमति याचिकाएं (एसएलपी) दायर की गई हैं। आदेश में कहा गया कि नई पीठ न्यायमूर्ति विश्वनाथन को बाहर करेगी और 10 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में गठित की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार