न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

चेन्नई। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को सोमवार को यहां मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी। राज्यपाल पुरोहित ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति बनर्जी को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, राज्य के मंत्रीगण, मुख्य सचिव के. शणमुगम मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा-केंद्रीय मंत्री यदि बाहरी तो बंगाल में भीतरी कौन

कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनर्जी मद्रास उच्च न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति बनर्जी के पूर्ववर्ती, मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही 31 दिसंबर, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में यूपी पुलिस! गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने के मामले में तीन अधिकारी गिरफ्तार

दो नवंबर, 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) और लॉ में स्नातक किया। वह 21 नवंबर, 1990 को एक वकील के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने मुख्य रूप से कलकत्ता उच्च न्यायालय के साथ ही उच्चतम न्यायालय में भी वकालत की। उन्हें 22 जून, 2006 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता में उच्च न्यायालय की पीठ में पदोन्नत किया गया था।

प्रमुख खबरें

सरकारी कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, सांसद, नेता कई अंजाम वही, केजरीवाल एंड कंपनी में स्वैग से नहीं लात-घूंसों से स्वागत का अंदाज बहुत पुराना है

प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर, तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं का कितना सम्मान है, मैं उसका उदाहरण हूं

World Hypertension Day 2024: उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

Gujarat: पुलिस ने प्रमुख राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार