जस्टिस एनवी अंजारिया, विजय बिश्नोई और एएस चंदुरकर SC के जज नियुक्त, कॉलेजियम की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस ए एस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, "भारत के संविधान के तहत दिए गए अधिकार और भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद राष्ट्रपति न्यायमूर्ति (i) कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया, (ii) गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और (iii) बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ए एस चंदुरकर को भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold