Sean ‘Diddy’ Combs को अपना गुरु मानते थे Justin Bieber, उनके कांड सामने आने के बाद रहे पछता

By एकता | Sep 19, 2024

हॉलीवुड स्टार गायक जस्टिन बीबर से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि वह शॉन "डिडी" कॉम्ब्स की हाल ही में हुई गिरफ्तारी के बाद से काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं सूत्र ने दावा किया है कि जस्टिन अतीत में हिप-हॉप दिग्गज से जुड़े होने पर भी पछता रहे हैं। बता दें, कॉम्ब्स पर हाल ही में वर्षों तक जबरदस्ती, दुर्व्यवहार और शोषण कर यौन तस्करी करने के आरोप लगे थे। इन मामलों में रैपर जेल में हैं और मंगलवार को उनकी जमानत याचिका भी कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Jennifer Lopez की ओर अभी भी आकर्षित हैं Ben Affleck, लंच पर पूर्व पत्नी को स्पॉट करते हुए देखा गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉम्ब्स पर अपने बड़े और छोटे 'कुछ कर्मचारियों' की मदद से यौन तस्करी करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, कॉम्ब्स के इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर यौन प्रदर्शन के लिए सुविधा प्रदान की, जिसे 'फ्रीक ऑफ्स' कहा जाता है। इसमें सेक्स वर्कर शामिल थे और ये नियंत्रित पदार्थ, बेबी ऑयल लुब्रिकेंट, अतिरिक्त लिनेन और लाइटिंग के साथ आयोजित किया जाता था।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की संतुलित Pitch पर किसका चलेगा राज?

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत

क्या है पिकैक्स माउंटेन, ईरान में अब इसके पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

हम बातचीत के लिए तैयार हैं, यूके में मोहन भागवत के दौरे पर विरोध प्रदर्शनों के बीच आया RSS का बयान | Mohan Bhagwat UK Visit