कोरोना वायरस के कारण Justin Bieber को हुई खतरनाक बीमारी, चेहरे पर हुआ पैरालिसिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। मशहूर गायक जस्टिन बीबर ने कहा कि उनके आधे चेहरे को लकवाग्रस्त करने वाले एक दुर्लभ विकार के कारण उन्होंने अपना टूर स्थगित कर दिया है। कई ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बीबर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि वह रैमसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम के कारण चेहरे को लकवा मार जाता है। बीबर ने यह खुलासा ऐसे समय में किया है, जब उन्होंने टोरंटो और वाशिंगटन डीसी में प्रस्तावित अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गायक ने वीडियो में दिखाया कि वह अपना एक तरफ का चेहरा बमुश्किल हिला पाते हैं और उन्होंने इस बीमारी को ‘‘काफी गंभीर’’ बताया है।

प्रमुख खबरें

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले 5 करोड़? विराट कोहली और अनुष्का की टीम ने बताया सच, जानें क्या बयान में क्या-क्या लिखा

PM मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने पर भगवान से क्या मांगा? खुद बताया

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle