जुवेंटस के खिलाड़ी अभ्यास पर लौटे , पृथकवास पर गए रोनाल्डो का इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

मिलान। जुवेंटस के खिलाड़ी टीम के अभ्यास केंद्र पर व्यक्तिगत अभ्यास के लिये पहुंच गए जबकि इटली लौटने के बाद स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दो सप्ताह के कोरोना वायरस पृथकवास पर चले गए हैं। कप्तान जियोर्जियो चियेलिनि डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर काला मास्क लगा रखा था। उनसे पहले कई खिलाड़ी यहां पहुंच चुके थे। रोनाल्डो और उनका परिवार सोमवार को पुर्तगाल से तूरीन पहुंचा।

पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे रोनाल्डो पुर्तगाल के मडेइरा से निजी जेट से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने सीरि ए का आखिरी मैच आठ मार्च को खेला था। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में 29000 से अधिक जानें गई हैं। जुवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास की अनुमति मिल गई है।

प्रमुख खबरें

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया

करते रहिए मीटिंग-मीटिंग, इधर हूतियों ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल