Jyotiraditya Scindia का Congress पर बड़ा वार, बोले- 70 साल में उसने पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया

By अंकित सिंह | Oct 07, 2023

मध्य प्रदेश में चुनावी समर के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। एक ओर भाजपा है तो दूसरी ओर कांग्रेस है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा अपने 70 साल के शासन में कांग्रेस ने देश के पिछले वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का भी विरोध किया था। दरअसल, वर्तमान में जाति आधारित जनगणना की मांग जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस 2024 चुनाव को लेकर इसे बड़ा मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यह भी ऐलान कर दिया है कि उनकी सरकार बनी तो जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh को PM Modi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया है

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। सिंधिया पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण और भव्य दिन है...मैं सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मप्र के सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज के दिन की नींव 7.5 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड पार्ट II बिछाया जाएगा। इसमें दस एंट्री रैंप और नौ एग्जिट रैंप होंगे...चंबल से ग्वालियर तक पानी लाना मेरा संकल्प था। इस जल योजना की नींव पड़ने जा रही है सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी के आशीर्वाद से शिलान्यास होगा। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई