केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 16, 2026

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन अशोकनगर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कार्यालय की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को मोर्चा कार्यालयों, लॉन, जनसभा एवं सार्वजनिक संबोधन के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

₹200 से कम में कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा? Jio, Airtel और Vi प्लान्स की पूरी तुलना

Wipro Net Profit में गिरावट, पर Revenue में मामूली सुधार, Q1 Results के साथ ₹2 Interim Dividend का बड़ा ऐलान

Traffic Signal Driving Tips: रेड सिग्नल पर कार को न्यूट्रल में डालते हैं? यह आदत जेब पर पड़ सकती है भारी

Kudankulam Nuclear Power Project में बड़ी सेंधमारी, Dark Web पर हजारों संवेदनशील Data Leak होने से हड़कंप