India Mobile Congress 2025 की थीम का अनावरण करने के बाद Scindia बोले- संचार क्षेत्र में भारत बन रहा है आत्मनिर्भर

By नीरज कुमार दुबे | May 27, 2025

भारतीय मोबाइल कांग्रेस के इस वर्ष के आयोजन को लेकर तेज होती तैयारियों के बीच केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 घरेलू उद्योगों, वैश्विक निर्माताओं, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए व्यापक मंच प्रदान करेगा, जिससे वे पिछले एक दशक में भारत द्वारा हासिल की गई क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की थीम "इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म" का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विषय इस विचार को रेखांकित करता है कि नवाचार (innovation) भारत की परिवर्तन यात्रा का मूल रहा है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंधिया ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नवाचार राष्ट्र की प्रगति का मार्गदर्शक सिद्धांत है।

इसे भी पढ़ें: देश की एकता और अखंडता पर सवाल उठाना राहुल गांधी की आदत... कांग्रेस नेता पर बरसे सिंधिया

हम आपको बता दें कि IMC 2025 उद्योग जगत के नेताओं, स्टार्टअप्स और तकनीकी उत्साही लोगों से आह्वान करता है कि वे एक साथ आकर ऐसे समाधान विकसित करें जो भारत की डिजिटल प्रगति में बढ़ती नेतृत्व क्षमता को शक्ति प्रदान करें। हम आपको बता दें कि दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा आयोजित IMC 2025 में 150 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों, 400 से अधिक प्रदर्शकों और भागीदारों तथा 7,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 2023 में शुरू किया गया प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रम ASPIRE, इस वर्ष 500 से अधिक स्टार्टअप्स को 300 से अधिक निवेशकों, इनक्यूबेटरों, एक्सेलेरेटरों और वेंचर कैपिटलिस्ट्स (VCs) से जोड़ेगा, जहां उन्हें मेंटरशिप, लाइव पिचिंग सेशन और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। हम आपको यह भी बता दें कि IMC, जो एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है, इस बार 100 से अधिक सम्मेलन सत्रों में 800 से अधिक वक्ताओं को भी आमंत्रित करेगा। IMC 2025 में 1000 से अधिक अत्याधुनिक उपयोग के उदाहरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 5G, 6G, AI, IoT, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी उभरती तकनीकों पर केंद्रित होंगे, साथ ही तेजी से डिजिटल होती दुनिया की चुनौतियों और अवसरों को भी रेखांकित करेंगे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार