K Armstrong Murder Case । आरोपी थिरुवेंगदम चेन्नई में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, AIADMK ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

By एकता | Jul 14, 2024

तमिलनाडु बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या का मुख्य आरोपी थिरुवेंगदम रविवार को पुलिस मुठभेड़ में माया गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि के. थिरुवेंगदम को जांच के तहत उत्तरी चेन्नई के एक स्थान पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसपर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गयी। बता दें, बसपा नेता की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को जब्त करने के लिए पुलिस थिरूवेंगदम को यहां लेकर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए, Donald Trump पर हुए हमले पर Rahul Gandhi ने दी तीखी प्रतिक्रिया

थिरुवेंगदम तमिलनाडु बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में से एक था। स्थानीय अदालत ने कुछ दिन पहले ही सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। बता दें, आर्मस्ट्रांग की पांच जुलाई को चेन्नई में हत्या कर दी गयी थी।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms IPO को SEBI की हरी झंडी, $3.8 Billion के साथ टूटेगा Hyundai India का Record

Reliance ने Subhash Chandra के आरोपों को नकारा, कहा मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं किया

Nashik बनेगा प्रमुख Growth Hub, Devendra Fadnavis ने कहा उद्योगों में फिर लौटी रफ्तार

केंद्रीय मंत्री Jual Oram ने लगाया छवि खराब करने और मंत्रालय से हटाने की साजिश का आरोप