के कविता ने सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका वापस ली, परिस्थितियों में बदलाव की वजह से लिया फैसला

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग वाली अपनी याचिका वापस ले ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। कविता के वकील ने न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ से आग्रह किया कि परिस्थितियों में बदलाव के मद्देनजर उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए, जिस पर उच्च न्यायालय ने अनुरोध की अनुमति दी।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

न्यायमूर्ति भूषण आर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कविता को इस आधार पर जमानत दे दी कि जांच पूरी हो चुकी थी, गवाहों और दस्तावेजों की व्यापक संख्या के कारण मुकदमे में देरी होने की संभावना थी। एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 2021-22 की दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में 15 मार्च को ईडी ने और लगभग एक महीने बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस