काली विवाद: भाजपा ने फिर साधा महुआ मोईत्रा पर निशाना, पलटवार में TMC MP ने कहा- भारी पड़ेगा Maa O Maa

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

डॉक्यूमेंट्री फिल्म के एक पोस्टर से मां काली को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पोस्टर को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद यह विवाद और भी बढ़ गया था। दरअसल, महुआ मोइत्रा ने कहा था कि उन्हें ‘‘एक व्यक्ति के रुप में काली देवी को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है’’ क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है। मोइत्रा की इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। इसी के बाद आज बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश के साथ मां काली का आशीर्वाद है और इसी की वजह से हम आगे बढ़ रहे हैं। 

मोदी के इस बयान के बाद भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर से ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल बंगाल बल्कि पूरे भारत के लिए मां काली को भक्ति का केंद्र बताते हैं। दूसरी ओर, एक टीएमसी सांसद ने मां काली का अपमान किया और ममता बनर्जी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनका बचाव किया। 

इसे भी पढ़ें: क्या महुआ मोइत्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी TMC? पार्टी सांसद सौगत रॉय ने दिया जवाब

महुआ मोइत्रा का पलटवार

पलटवार में महुआ मोइत्रा ने कहा कि बंगाल के लिए बीजेपी के ट्रोल-इन-चार्ज को सलाह देंगे कि वे अपने आकाओं से कहें कि वे उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद करें जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दीदी ओ दीदी ने उन्हें बूट दिलवाया। अब मां ओ मां इनके सीने पर पैर रखेगी।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार