संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कैलाश सत्यार्थी को नियुक्त किया एसडीजी पैरोकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

सितंबर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने महासभा की 76 वीं बैठक से पहले सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पैरोकार नियुक्त किया है।

गुतारेस ने कहा, ‘‘ हम अहम पड़ाव पर हैं।हम अभी जो चुनाव करते हैं, वे हमें या तो भावी संकट की ओर धकेल सकते हैं या फिर हरे-भरे एवं सुरक्षित विश्व की ओर ले जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि एसडीजी पैरोकार नये लक्ष्यों की ओर बढ़ने के वास्ते अभी से कदम उठाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं और लोगों एवं ग्रह के लिए सततविकास लक्ष्यों के वादे को पूरा करते हैं। सत्यार्थी ने इस नियुक्ति को लेकर संरा प्रमुख को धन्यवाद दिया है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा